Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया ऐलान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा और इसके साथ-साथ विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग की जानकारी के अनुसार तापमान की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 42.0°C पारा दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया की 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
