Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

 | 

Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। हरियाणा में गर्मी दिन ब दिन तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों का गर्मी के चलते बुरा हाल हो रहा है।
इसी बीच लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है  मौसम विभाग ने शुक्रवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा की चेतावनी दी है। गर्मी बढ़ने के कारण हरियाणा के कई शहर विश्व के 50 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए हैं। हरियाणा का करनाल शहर सबसे गर्म 33वें नंबर पर रहा।

हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि  व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को वर्षा की संभावना के बाद 24 मई से फिर से प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार आंशिक बादलवाई होने के साथ धूल भरी हवाएं भी चल सकती है और कही -कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News