हरियाणा को अक्टूबर में 24 HCS और 8 HPS समेत मिलेंगे 102 अफसर, HPSC भर्ती का परिणाम जारी

 | 
हरियाणा को अक्टूबर में 24 HCS और 8 HPS समेत मिलेंगे 102 अफसर, HPSC भर्ती का परिणाम जारी

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : प्रदेश को अक्टूबर में एचसीएस-एलाइड सर्विस के 102 अफसर मिल जाएंगे। इन 102 अफसरों में 24 एचसीएस और 8 एचपीएस अफसर भी शामिल हैं। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने 102 पदों पर चल रही भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

इंटरव्यू के लिए 315 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अब इंटरव्यू 3 अक्टूबर को होंगे। यानी अक्टूबर में ही फाइनल परिणाम भी घोषित हो सकता है। कुल पदों में सबसे ज्यादा 27 पद ईटीओ और 22 पद एईटीओ के हैं। 

इनके अलावा टीम में सात, तहसीलदार व एआरसीएस के 3-3, डीएफसी के दो और डीएफएसओ का एक पद पर चयन होना है। जबकि नायब तहसीलदार के 5 पदों पर यह भर्ती हो रही है। इनमें 46 पद अनारक्षित हैं। हालांकि इस भर्ती को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 25 याचिकाएं लंबित हैं। इसलिए इनकी नियुक्ति होने के बाद भी कोर्ट फैसले पर परिणाम निर्भर करेगा। 

इंटरव्यू के चयनित 315 अभ्यर्थियों में 13 को तो कोर्ट के आदेश पर प्रोविजनली शामिल किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News