हरियाणा में अब छुट्टी के दिन भी निपटेंगे मामले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सीएम विंडो, जनसंवाद, सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर और समाधान शिविरों में मिली शिकायतों की समीक्षा की।
सीएम ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। Haryana News
एक साल से ज्यादा समय से लंबित मामलों का समाधान कर सोमवार को रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी होगी। निर्धारित समय में शिकायत का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि सीएम विंडो का दुरुपयोग करते हुए झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Haryana News
बैठक में रखे आंकड़ों के मुताबिक सीएम विंडो पर मिली 2.83 लाख शिकायतों में से 2.34 लाख का समाधान किया जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए मिली 1,05,761 शिकायतों में से 83,550 का निपटारा किया गया है। Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलों और विभागों को शिकायतों के समाधान की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।