Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में 5 नई सदस्यों की नियुक्ति कर दी है, जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरमैन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग, सुनीता चौहान का नाम शामिल है।