Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के युवाओं एक लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेएआरएन) के माध्यम से विदेश में नौकरी के लिए योग प्रशिक्षकों, हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) की मरम्मत व प्लंबर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
एचकेएआरएन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभी आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि, चयन होने पर वेतन आदि का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है। आवेदनों की स्थिति के अनुसार आगामी निर्णय होगा।
