हरियाणा के अम्बाला से मथुरा-वृंदावन के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways Time Table : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को अम्बाला से अब प्रतिदिन सीधी एसी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
मथुरा-वृंदावन के लिए एसी बस प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे अम्बाला से चलेगी जोकि नौ घंटे के सफर के बाद दोपहर 2:30 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में बस रात्रि 8:30 बजे मथुरा से चलेगी जोकि नौ घंटे के सफर के बाद अम्बाला पहुंचेगी। Haryana Roadways
अम्बाला ही नहीं बल्कि पंचकूला, यमुनानगर, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों से भी यात्रियों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा तथा भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु श्रीकृष्ण स्थली जाएंगे।
रोडवेज ने इस रूट के लिए दो बसें आरक्षित की हैं। दोनों बसें बारी-बारी से संचालित होंगी, जिससे सेवा नियमित बनी रहे। अभी तक अम्बाला से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को कई बार बस बदलनी पड़ती थी। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय तो बचेगा ही, परेशानी भी कम होगी। Haryana Roadways
इस रुट पर संचालित होगी बस सेवा
बस प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से रवाना होगी जोकि करनाल, पानीपत होते हुए दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल से करीब 395 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर लगभग 2:30 बजे वृंदावन और मथुरा पहुंचेगी। लगभग नौ घंटे की इस यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। Haryana Roadways
मथुरा-वृंदावन के लिए यह बस सेवा शुरू हुई है। बस नियमित रूप से संचालित होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस चलने से कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि पहले यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों से बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते थे।
