हरियाणा की बेटी लाखों की नौकरी छोड़ बनी IAS अफसर, बॉलीवुड के शहंशाह भी आशिमा के फैन

 | 
हरियाणा की बेटी लाखों की नौकरी छोड़ बनी IAS अफसर, बॉलीवुड के शहंशाह भी आशिमा के फैन 

Udaipur Times, Success Story : कहते है की कड़ी मेहनत करने वाले इतिहास में अपना नाम सबसे ऊंचा दर्ज कराते है। आज हम आपको ऐसी ही कहानी के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से UPSC सफलता हासिल की हैं। आज हम आपको एक IAS आशिमा गोयल के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने तेज दिमाग से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी अपना फैन बना लिया था। 

पढ़ाई में रहीं अव्वल

आज हम बात कर रहे हो हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर की मूल निवासी आशिमा गोयल उत्तराखंड कैडर के 2020 बैच से IAS के रूप में कार्यरत हैं। आशिमा बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं और परीक्षाओं में उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आशिमा के पिता साइबर कैफे चलाते हैं और उनकी मां होम मेकर हैं। वहीं, उनकी बड़ी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। Success Story

हरियाणा की बेटी लाखों की नौकरी छोड़ बनी IAS अफसर

इंजीनियरिंग के साथ तैयारी

IAS आशिमा गोयल की स्कूली शिक्षा के बाद आशिमा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने एमटेक कोर्स के दौरान ही UPSC की तैयारी करने का फैसला किया था। ग्रेजुएशन करने के बाद आशिमा को बेंगलुरु में एक हाई सैलरी वाली कॉर्पोरेट नौकरी मिल गई थी। हालांकि, नौकरी के साथ-साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी भी की। Success Story

बन गईं IAS

IAS आशिमा गोयल ने साल 2018 में पहली बार UPSC परीक्षा दी, लेकिन उन्हें पहली बार में सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और परीक्षा की तैयारी के पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद आशिमा ने बिना कोचिंग के तैयारी की और आखिरकार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और 2019 में अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 65वीं रैंक के साथ IAS बन गईं। Success Story

रोजाना 10 घंटे पढ़ाई

IAS आशिमा गोयल केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई किया करती थीं। अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने UPSC सिलेबस में अपने कमजोर पॉइंट पर ध्यान केंद्रित किया। 

हरियाणा की बेटी लाखों की नौकरी छोड़ बनी IAS अफसर

IFS अफसर से शादी

अपनी पोस्टिंग के बाद आशिमा को शुरू में केरल कैडर में तैनात किया गया था। Success Story बाद में उन्होंने 2022 में IFS अधिकारी राहुल मिश्रा से शादी करने के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर लिया, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड कैडर में भेज दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News