बिना कोचिंग हरियाणा की बेटी भूमिका ने रचा इतिहास, NEET-2026 में हासिल की सफलता
Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : कहते है की जो मेहनत करना जानते हो वो एक न एक दिन अपने नाम इतिहास में जरूर दर्ज कराते है। आज हम ऐसे ही एक चेहरे की बात कर रहे है जिसने मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। फरीदाबाद के संजय कॉलोनी स्थित मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में उस समय जीवंत हो उठीं, जब संघर्ष और मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें भूमिका की सफलता ने सभी को भावुक कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र परमार ने बताया कि नीट-2026 में विद्यालय के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें चार विद्यार्थियों ने 458 से अधिक अंक प्राप्त किए। और दो विद्यार्थियों ने देश के नामचीन कॉलेजों में दाखिला लिया है। बाकि सभी ने 720 अंक वाली श्रेणी में स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने 620 अंक हासिल कर Aiims ऋषिकेश में स्थान प्राप्त किया है। वहीं भूमिका ने 602 अंक हासिल कर ESICC मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में प्रवेश पाया है। निहारिका ने 520 अंक और वर्षा ने 458 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक भूमिका की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उसने विपरीत परिस्थितियों के बीच यह मुकाम हासिल किया है। कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2021 में उसके पिता का निधन सेना में हो गया था। वह सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। पिता के निधन के बाद उनकी मां सुनीता ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मां के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने सफलता का ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा परिवार गौरवान्वित है। उसने बिना कोचिंग के ये मुकाम हासिल किया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार भूमिका और उसकी मां सुनीता ने बताया कि 2021 में पिता के निधन के बाद जिम्मेदारियां बढ़ गईं थीं। ऐसे कठिन समय में भूमिका ने पढ़ाई के प्रति अपना समर्पण और बढ़ा दिया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों के निरंतर सहयोग ने भी उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया। नीट में सफलता और सम्मान मिलने पर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। Haryana News