हरियाणा की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC परीक्षा में 5वीं रैंक लाकर SDM पद के लिए हुई चयनित

 | 
हरियाणा की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC परीक्षा में 5वीं रैंक लाकर SDM पद के लिए हुई चयनित

Udaipur Times, Haryana News : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। हिसार की बेटी छवि सरदाना ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 385.8 अंक के साथ प्रदेश में 5वीं रैंक प्राप्त की और SDM पद के लिए चयनित हुईं। 

खास बात यह है कि उनके पिता चिराग सरदाना पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का काम कर रहे हैं, जबकि माता सुमन सरदाना गृहिणी हैं।

पटियाला की लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई करने वाली छवि ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि सपने बड़े हों तो मेहनत उन्हें हकीकत में बदल सकती है। 

छवि सरदाना को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News