हरियाणा की बेटी ने ट्रैक पर गोल्ड जीत रचा इतिहास, कभी मां को फीस जुटाने के लिए करना पड़ा था संघर्ष
Udaipur Times, Haryana News, सोनीपत : गांव गुमड़ की धाविका किरण पहल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सोनीपत का नाम रोशन किया। भारतीय टीम ने 3:29.69 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता।
किरण ने पहले लेग में तेज शुरुआत कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कभी मां माया देवी को उनकी फेडरेशन कप की प्रवेश फीस जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था।
किरण ने 2019 में पदक जीतने का सिलसिला शुरू किया और 2024 में 400 मीटर में 50.92 सेकंड का मीट रिकॉर्ड बनाया।