हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, CSIR-NET में ऑल इंडिया हासिल की 26वीं रैंक

 | 
हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, CSIR-NET में ऑल इंडिया हासिल की 26वीं रैंक

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के K.M. राजकीय कॉलेज नरवाना की पूर्व छात्रा और गांव बेलरखा की बेटी महक गोयत ने CSIR-NET परीक्षा के जीव विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी वर्ष 2025 में वनस्पति विज्ञान विभाग से 90.60% अंक हासिल कर महक स्वर्ण पदक विजेता रही थीं।

नरवाना से ही शुरू हुई सफलता की उड़ान
के.एम. राजकीय महाविद्यालय, नरवाना से B.Sc. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 89.31% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

महक गोयत की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) अनुसंधान के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News