हरियाणा की बेटी ने विदेशों में रचा इतिहास, एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले की होनहार बेटी पूजा सिंह 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर हांगकांग में आयोजित एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिला हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता है और विदेशों में भी परचम लहराया है।
पूजा सिंह ने अपनि मेहनत और लग्न से 14 साल पुराने 1.92 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Haryana News
एक साधारण और संघर्षशील परिवार से निकलकर देश का नाम रोशन करने वाली पूजा की यह सफलता लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने साबित कर दिया कि बड़े सपने मेहनत से पूरे किए जा सकते हैं।
पूजा इससे पहले भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी है।
भूना क्षेत्र के गांव बोस्ती निवासी पूजा के पिता हंसराज राजमिस्त्री हैं और उनकी माता किरण हाउसवाइफ हैं। उनका एक छोटा भाई अभिषेक है, परिवार के पास तीन-चार एकड़ जमीन भी है। Haryana News
