हरियाणा की बेटी गीतांजलि ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग यूट्यूब से तैयारी कर पास की UGC NET परीक्षा

 | 
हरियाणा की बेटी गीतांजलि ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग यूट्यूब से तैयारी कर पास की UGC NET परीक्षा

Udaipur Times, Haryana News : कहते है जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है, बाधा जीवन में चाहे कितनी भी हो जो मेहनत करना नहीं छोड़ते वो एक न एक दिन सफल जरूर होते है। 

जानकारी के मुताबिक आज हम ऐसी ही मेहनतकशी लड़की की बात करने जा रहे है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से UGC NET परीक्षा को बिना कोचिंग पास कर दिया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की गीतांजलि यादव ने जॉइंट CCIR-UGC NET परीक्षा पास कर 91वीं रैंक हासिल की है। गीतांजलि ने घर से ही यूट्यूब के जरिए परीक्षा की तैयारी की थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार गीतांजलि यादव महेंद्रगढ़ के गोशाला रोड पर कृष्णा कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने लाइफ साइंस विषय से JRF भी पास की है। गीतांजलि के पिता रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह, मां स्नेहलता और भाई हर्ष यादव ने उन्हें बधाई दी है। Haryana News

पिता बोले-

जानकारी के मुताबिक गीतांजलि के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी। अपनी मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंची है। गीतांजलि ने पढ़ाई में कभी आलस नहीं किया और घर के काम भी करती थी। Haryana News गीतांजलि ने परीक्षा की तैयारी अपने घर से ही यूट्यूब के जरिए की। उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और उन्हें दूर करने पर खास ध्यान दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News