Udaipur Times, Success Story : हरियाणा वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। जानकारी के लिए आपको बता दें की टोहाना की होनहार बेटी हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता दीवानचंद कथूरिया और माता सुनीता कथूरिया ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया।
बता दें की प्रतिष्ठित सैन्य सेवा में अधिकारी बनकर हमीशा ने परिवार के साथ टोहाना का मान भी बढ़ाया है। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट का पद अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी होती है।
हमीशा ने लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़ा लक्ष्य हासिल कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
जैसा की आपकों बता दें हमीशा की उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि बेटियां देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को लक्ष्य तय करने और उसे पाने के लिए साहस व मेहनत करने की प्रेरणा देती है।