हरियाणा की बेटी हर्षिता ने रचा इतिहास, तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर
Udaipur Times, IAS Harshita Goyal Story : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करना लाखों युवाओं का सपना होता है। हरियाणा के हिसार में जन्मीं हर्षिता ने इस सपने को अपने तीसरे प्रयास में पूरा किया। दो बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-2 हासिल कर IAS अधिकारी बन गईं।
हरियाणा से गुजरात तक का सफर
हर्षिता का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था। बाद में उनका परिवार गुजरात के वडोदरा में आकर बस गया। उनके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पिता ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

CA बनने के बाद शुरू की UPSC की तैयारी
हर्षिता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, वडोदरा से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
दो बार मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार
UPSC के पहले और दूसरे प्रयास में हर्षिता को सफलता नहीं मिली। लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सीखते हुए तैयारी जारी रखी और हर असफलता को अपनी ताकत बना लिया।

तीसरे प्रयास में बनीं IAS
साल 2024 में हर्षिता ने तीसरी बार UPSC परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बार-बार असफल होने के बाद भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।
समाजसेवा में भी निभाई अहम भूमिका
UPSC की तैयारी के दौरान हर्षिता ने अहमदाबाद स्थित Belief Foundation के साथ मिलकर थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए भी काम किया। चयन के बाद उन्हें गुजरात कैडर आवंटित किया गया।
