हरियाणा की बेटी खुशबू ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार UGC-NET में हासिल की सफलता

 | 
हरियाणा की बेटी खुशबू ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार UGC-NET में हासिल की सफलता

Udaipur Times, Haryana News, कनीना : गांव जैनाबाद की बेटी खुशबू ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर लगातार दूसरी बार UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। खुशबू ने कॉमर्स विषय में यूजीसी-नेट परीक्षा पास करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ-साथ पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है।

खुशबू की इस उपलब्धि को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी वह पिछले वर्ष UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक निरंतरता और मेहनत का परिचय दिया है।

परिवार और ग्रामीणों में खुशी

खुशबू की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिचितों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिजनों के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है कि गांव की बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

जनकारी के अनुसार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित कनीना और रेवाड़ी जिले का गांव जैनाबाद (दाहिना-जैनाबाद) आपस में बहुत पास स्थित हैं। 

दादा महेंद्र सिंह और दादी लाली ने खुशबू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार ने कहा कि खुशबू की मेहनत और उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।

खुशबू की यह सफलता बताती है कि निरंतर मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास के साथ ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News