हरियाणा की बेटी लक्षिका ने रचा इतिहास, NEET परीक्षा में ऑल इंडिया हासिल की 181वीं रैंक

 | 
हरियाणा की बेटी लक्षिका ने रचा इतिहास, NEET परीक्षा में ऑल इंडिया हासिल की 181वीं रैंक

Udaipur Times, Haryana News : कहते है की जो मेहनत करना जानते है सफलता उनके कदम खुद ब खुद चूमती है, आज हम बात करने जा रहे है है ऐसी ही मेहनतकश की मिसाल बनी लक्षिका मित्तल की। 

 लक्षिका मित्तल हिसार जिले की रहने वाली है जिन्होंने नीट में अच्छा प्रदेशन कर इतिहास रच दिया है। NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 181वीं रैंक प्राप्त कर हिसार जिले की प्रतिभाशाली बेटी लक्षिका मित्तल ने पूरे क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि पर लक्षिका मित्तल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं तथा देश और समाज की सेवा करते हुए अपने परिवार, जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News