हरियाणा की बेटी मानसी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और स्कूल का बढ़ाया मान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित RPS स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा मानसी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर अपने स्कूल, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही भारतीय सेना की लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले कठिन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास किया।
मानसी की कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया श्रेय
मानसी के पिता विनोद कुमार और माता बबीता हैं। उनकी इस उपलब्धि पर RPS ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव, डिप्टी सीईओ कुणाल राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी और सीनियर विंग हेड देवेंद्र पूनिया ने उन्हें और उनके परिवार और शिक्षकों को बधाई दी। डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि प्रतिभा और सही मार्गदर्शन का मेल ही ऐसी सफलताओं की नींव होता है। वहीं सीईओ मनीष राव ने इस उपलब्धि का श्रेय मानसी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। Manasi joins Indian Army as Lieutenant
भारतीय सेना में अधिकारी बनना देश सेवा का सर्वोच्च अवसर
डिप्टी सीईओ कुणाल राव ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बनना देश सेवा का सर्वोच्च अवसर है और मानसी की सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों, के लिए प्रेरणा बनेगी। प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि मानसी बचपन से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही हैं। सीनियर विंग हेड देवेंद्र पूनिया ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और मानसी की लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। Manasi joins Indian Army as Lieutenant
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल दिनेश कुमार, डीन एल.एन. गौर, जिले सिंह, अमित कुमार, साक्षी मलिक, अनीता अहलावत, राजकुमार, राज सिंह सहित स्कूल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मानसी को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
