हरियाणा की बेटी महक ने रचा इतिहास, CSIR-NET में हासिल की 26वीं रैंक
Udaipur Times, Haryana News : कहते है जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज ऐसी ही कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने वाली कहानी के बारे में बताने वाले है। आज हम आयात कर रहे है हरियाणा के गांव बेलरखा की बेटी महक गोयत की।
K. M. राजकीय कॉलेज नरवाना की पूर्व छात्रा एवं गांव बेलरखा की बेटी महक गोयत ने सीएसआईआर-नेट परीक्षा में जीव विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल की है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में वर्ष 2025 में 90.60% अंक प्राप्त कर महक स्वर्ण पदक विजेता रही है।
के.एम. राजकीय महाविद्यालय, नरवाना से बी.एससी. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 89.31% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
महक की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) अनुसंधान के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी।