हरियाणा की बेटी नेहा ने रचा इतिहास ! UPSC में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर बनी CBI ऑफिसर
Udaipur Times, Haryana News : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम बात करने जा रहे है हरियाणा के हांसी-भिवानी के मिलकपुर गांव की बेटी नेहा यादव ने इतिहास रच दिया है और CBI ऑफिसर का रैंक हासिल किया है।
UPSC जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर नेहा यादव ने CBI में Public Prosecutor (Class-1) के पद पर चयन प्राप्त किया है।
नेहा की यह शानदार उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल मिलकपुर गांव और हांसी-भिवानी क्षेत्र, बल्कि पूरा परिवार और समाज गौरवान्वित है।
पिता श्री विजय सिंह (आनंद भट्टे वाले) एवं पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं लोग दे रहे है।
नेहा यादव की यह सफलता देश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने का हौसला देगी। बेटियां जब ठान लेती हैं, तो इतिहास रच देती हैं।
हाँसी-भिवानी के गाँव मिलकपुर की बेटी नेहा यादव D/o विजय सिंह (आनंद भट्टे वाला) ने UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर CBI में Public Prosecutor (Class-1) के पद पर चयन हुआ है।
गाँव का नाम रोशन कर दिया! मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, यह साबित कर दिखाया है हांसी-भिवानी के मिलकपुर गांव की बेटी नेहा यादव ने। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक लाकर CBI में Public Prosecutor (Class-1) बनना कोई छोटी बात नहीं है। नेहा के पिता विजय सिंह (आनंद भट्टे वाले) और पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता पर बहुत-बहुत बधाई।
