हरियाणा की बेटी डॉ. रेखा ने रचा इतिहास, दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुई शामिल

 | 
हरियाणा की बेटी डॉ. रेखा ने रचा इतिहास, दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुई शामिल  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के जींद की बेटी डॉ. रेखा ने पूरी दुनिया में जींद का नाम चमकाया है, उनका नाम दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक लिस्ट में शामिल हो गया है। 

जींद जिले के गाँव बधाना की बेटी डॉ. रेखा ने विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. रेखा को अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल किया गया है।

यह हरियाणा और पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और प्रसिद्ध पब्लिशर एल्सेवियर द्वारा संयुक्त रूप से जारी की जाने वाली दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना एक असाधारण उपलब्धि है।

डॉ. रेखा का इस वैश्विक डेटाबेस में शामिल होना उनके वर्षों के कड़े अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उनके काम के वैश्विक प्रभाव को प्रमाणित करता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News