हरियाणा की बेटी रेणु ने रचा इतिहास, HCS परीक्षा में हासिल किया 9वां रैंक

 | 
हरियाणा की बेटी रेणु ने रचा इतिहास, HCS परीक्षा में हासिल किया 9वां रैंक 

Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना जानते है ओ एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज ऐसी कहानी बताने आ रहे है भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल की। HCS परीक्षा में रेणु ग्रेवाल ने 9वां रैंक हासिल किया है। जानकारी के अनुसार रेणु पिछले करीब चार वर्षों से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक रेणु ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले भावनात्मक सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया है। Haryana News

जानकारी के अनुसार वह UPSC की परीक्षा में भी चार प्रयास कर चुकी हैं और दो बार इंटरव्यू तक पहुंची हैं। इस बार उन्होंने UPSC मेंस परीक्षा भी दी है। रेणु ने अपनी तैयारी के दौरान दिल्ली में एक साल तक निजी कोचिंग ली।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ साल से वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी यानी आरसीए में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। रेणु ने अपनी सफलता में परिवार के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान परिवार ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। Haryana News

जानकारी के अनुसार रेणु की पढ़ाई-लिखाई में उनकी चाची और चाचा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उसे आगे बढ़ने में मदद की। रेणु ने अपने भाई को भी अपनी प्रेरणा बताया, जो खेल के क्षेत्र में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और अब कोच के रूप में योगदान दे रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News