हरियाणा की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, UGC-NET में हासिल की सफलता

 | 
हरियाणा की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, UGC-NET में हासिल की सफलता

Udaipur Times, Haryana News : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, जो मेहनत करना जानते है वो एक दिन सफलता जरूर हासिल करते है आज हम आपको ऐसी ही मेहनतकशी लड़की के बारे जानकारी देने वाले है जिसमे हाल ही में  UGC-NET में इतिहास रच दिया है। हरियाणा के झज्जर की बेटी साक्षी ने अपनी मेहनत, लगन के दम प राष्ट्रीय स्तर की UGC-NET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार NTA की ओर से आयोजित UGC-NET परीक्षा में साक्षी ने भूगोल विषय से परीक्षा दी। उन्होंने 300 में से 230 अंक हासिल करते हुए 98.2589957 परसेंटाइल प्राप्त किया है। Haryana News

NTA की ओर से जारी स्कोरकार्ड के अनुसार साक्षी को असिस्टेंट प्रोफेसर तथा Ph.D. में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है। मास्टर डिग्री के आधार पर हासिल की गई यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक भूगोल विषय की परीक्षा के लिए कुल 46,194 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 35,267 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में साक्षी का 98.25 से अधिक परसेंटाइल हासिल करना उनकी मजबूत तैयारी और मेहनत को दर्शाता है। Haryana News

खुशी का माहौल

जानकारी के अनुसार साक्षी की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में और ऊंची उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। Haryana News

साक्षी के पिता गजेंद्र कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं और उनका परिवार गांव सिलाना से जुड़ा हुआ है। साक्षी की उपलब्धि पर दीपक गोयल प्रधान, एडवोकेट अरुण भारद्वाज और एडवोकेट कुलदीप यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

बनी प्रेरणा

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी की यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो उच्च शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। Haryana News 98.25 परसेंटाइल के साथ UGC-NET क्वालीफाई कर साक्षी ने साबित किया कि निरंतर मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News