हरियाणा की बेटी शगुन ने UPSC में रचा इतिहास, नायब तहसीलदार की नौकरी करते-करते अब बनीं अफसर
Udaipur Times, Shagun Mehra Success Story: मेहनत करने वाले एक दिन जरुर सफल होते हैं। जो मेहनत करते हैं वो एक न एक दिन जरुर इतिहास रचते हैं इस कहावत को सच कर दिखाया है शगुन मेहरा ने। हरियाणा की शगुन मेहरा ने ऑफिसर बनने का सपना सच कर दिखाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की नायब तहसीलदार की ड्यूटी निभाते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक किया और 618वीं रैंक हासिल की। उनकी इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
शगुन मेहरा ने UPSC परीक्षा में सफलता पाते हुए 618वीं रैंक हासिल की है। नायब तहसीलदार की ड्यूटी करते हुए मिली यह बड़ी कामयाबी उन्हें अधिकारी की नई पहचान दिलाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शगुन ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली। जॉब के साथ तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

मिली जानकारी के अनुसार, शगुन फिलहाल अंबाला सिटी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
शगुन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी एमसीए की डिग्री हासिल की।

बता दें की शगुन के पिता यशपाल मेहरा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी से मुख्य अभियंता पद से रिटायर हुए हैं। बड़ी बहन विदेश में सेटल हैं और छोटा भाई बीटेक कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, शगुन ने UPSC की तैयारी में AI का इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि AI कई जगह गलत जवाब भी देता है, इसलिए हर जानकारी को खुद जांचना जरूरी है।
