हरियाणा की बेटी शनन ने रचा इतिहास, NDA परीक्षा की पहली महिला टॉपर बनी लेफ्टिनेंट
Udaipur Times, Success Story : हरियाणा की बेटी शनन ढाका ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर लिया है। देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी IMA में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें सेना में कमीशन मिला। शनन की यह कामयाबी इसलिए बहुत खास है क्योंकि वह उन पहली महिला कैडेट्स में शामिल हैं जिन्होंने NDA से लेकर IMA तक का पूरा सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।
आइए जानते हैं देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बनने वाली लेफ्टिनेंट शनन ढाका के इस शानदार सफर की कहानी।
हरियाणा की बेटी शनन ढाका ने NDA की परीक्षा में महिलाओं के पहले बैच में टाप किया और अब तीन साल के लिए पुणे स्थित खडगवासला में ट्रेनिंग करेंगी। शनन को सेना में जाने के लिए अनुकूल माहौल उनके परिवार और मिलट्री स्कूल से ही मिला। जानकारी के अनुसार शनन ढाका मूल रूप से रोहतक के सुंडाना गांव की बेटी है लेकिन परिवार अब चंडीगढ़ में रहता है। Success Story

रोजाना 10 से 12 घंटे
शनन बताती है कि NDA टेस्ट पास करने के लिए उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे तैयारी की। उन्होंने पिछले 10 साल के पेपर भी साल्व किए। जिसके चलते देश भर में यह मुकाम हासिल किया है। NDA के पहले महिला बैच में टाप कर शनन ने देश में इतिहास रच दिया है। अब तीन साल से पुणे स्थित प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग करेंगी और उसके बाद एक साल तक भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लेंगी। Success Story
शनन ढाका के दादा चंद्रभान आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत हैं और पिता विजय कुमार ढाका आनरेरी नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत हैं। शनन की बड़ी बहन जाेनन भी सेना में नर्सिंग आफिसर की तैयारी कर रही हैं। शनन के मुताबिक उनकी पढ़ाई आर्मी पब्लिक सकूल में हुई है। Success Story
12वीं की परीक्षा उन्होंने साइंस संकाय से की। जिसमें उनके पास फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ व कंप्यूटर साइंस विषय रहे। पढ़ाई में उनकी बड़ी बहन ने उनकी तैयारी में बहुत सहयोग की।
