हरियाणा की बेटी ने दिलाया देश को दूसरा गोल्ड, एशियन गेम्स में सुरुचि ने रचा इतिहास

 | 
हरियाणा की बेटी ने दिलाया देश को दूसरा गोल्ड, एशियन गेम्स में सुरुचि ने रचा इतिहास

Udaipur Times, Haryana News : कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से हरियाणा की बेटी सुरुचि ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। हरियाणा की बेटी सुरुचि इंदर सिंह फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को प्रतियोगिता का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ दोनों ने एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। दक्षिण कोरिया की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने कांस्य पदक जीता। Haryana News

फाइनल में भी दबदबा

जानकारी के अनुसार सुरुचि और कमलजीत ने क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद फाइनल में भी भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और 484.6 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया। Haryana News

सासरोली की रहने वाली

मिली जानकारी के मुताबिक सुरुचि इंदर सिंह फोगाट झज्जर जिले के सासरोली गांव की रहने वाली हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग यात्रा 13 साल की उम्र में शुरू हुई थी। वह अपने पिता और भाइयों के साथ सासरोली से भिवानी की शूटिंग अकादमी तक ट्रेन से जाती थीं। अब 20 साल की उम्र में वह जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड और कई ISSF वर्ल्ड कप गोल्ड जीत चुकी हैं। Haryana News

जानकारी के अनुसार सुरुचि के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतते ही सासरोली गांव और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी स्वर्णिम उपलब्धियों पर गांव में जश्न मनाया जा चुका है।

CM ने दी बधाई

हरियाणा के CM सैनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सुरुचि और कमलजीत की उपलब्धि पर बधाई दी। Haryana News

जिला खेल अधिकारी

मिली जानकारी के मुताबिक जिला खेल अधिकारी शतेंद्र कुमार ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर सुरुचि इंदर सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झज्जर जैसे जिले के एक सामान्य परिवार की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए खुशी और गर्व की बात है। Haryana News सुरुचि की इस उपलब्धि से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News