दिल्ली में सम्मानित होगी हरियाणा की उद्यमी बहू भूमिका, मिलेगा नारी वंदन महिला उद्यमिता अवार्ड

 | 
दिल्ली में सम्मानित होगी हरियाणा की उद्यमी बहू भूमिका, मिलेगा नारी वंदन महिला उद्यमिता अवार्ड

Udaipur Times, Haryana News, रोहतक : नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 अगस्त को होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में रोहतक की बहू भूमिका देशवाल को नारी वंदन महिला उद्यमिता प्लेटफार्म (नीति आयोग) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उद्यमी भावना व देश भर में प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए दिया जा रहा है। भूमिका, फैशन उद्योग के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इस सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि होंगी।

इस महोत्सव का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ ) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस महोत्सव में 40 से अधिक देशों से आने वाले व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और खरीदार ग्लोबल बिजनेस प्लेटफॉर्म प्रदान करेंगे।

भूमिका देशवाल, एसोसिएशन ऑफ बिजनेस वूमन इन कॉमर्स एंड ंडस्ट्रीज़ के हरियाणा चैप्टर की अध्यक्ष भी हैं। वर्तमान में वे गुरूग्राम में फैशन उद्योग से जुड़ा उद्यम चला रही हैं। जिसके जरिए 20 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। भूमिका देशवाल की कंपनी की ओर से बनाए गए कपड़ों को हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी पसंद करती हैं। यहां तक कि यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी भूमिका के उद्यम की ओर से बनाई गई ड्रेस पहन चुकी हैं। 

दिल्ली में सम्मानित होगी हरियाणा की उद्यमी बहू भूमिका

भूमिका के उद्यम की ओर से बनाए गए कपड़े जानी मानी सेलेब्रिटी भी पहनती हैं। जिनमें अमेरिकन अभिनेत्री सारा जैसिका पारकर, काइली रिचर्ड्स, अमेरिकी  वार्ता शो मेज़बान ओपरा विनफ़्रे तथा अमेरिकी मीडिया हस्ती व सोशलाइट कर्टनी कार्दशियन शामिल हैं।

भूमिका देशवाल की शादी भरत कॉलोनी रोहतक निवासी विजय देशवाल से हुई है, जो कि बंगलादेश में लंबे समय से फैशन उद्योग में काम कर चुके हैं और  भूमिका की सास विद्या देशवाल पीजीआईएमएस रोहतक के नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। जबकि ससुर धर्मपाल देशवाल पशुपालन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी यानि निफ्ट से ग्रेजुएट भूमिका, देशवाल सोर्सिंग सोल्यूशंस की संस्थापक हैं और ग्रुरूग्राम के उद्योग विहार, फेज 5, सेक्टर-19 से गारमेंट्स और क्लोथिंग का बिजनेस चला रही हैं, जहां से 20 से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने लद्दाख में 400 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में किया था।

भूमिका देशवाल ने वर्ष 2016 में 1 सिलाई मशीन और 5 कर्मचारियों के साथ अपने उद्यम की शुरूआत की थी। उस समय, भूमिका फैशन जगत की कोई बड़ी हस्ती नहीं थीं। लेकिन उन्हें वस्त्र निर्माण की गहरी समझ थी और कुछ सार्थक बनाने का दृढ़ संकल्प था। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और विदेशों में गारमेंट्स के एक्सपोर्ट का काम शुरू किया, जो निरंतर गति पकड़ता चला गया। इसी दौरान उन्होंने सलरोजा ब्रांड लांच किया जो वर्तमान में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। 

हालांकि शुरूआत दौर में भूमिका देशवाल ने गुरूग्राम में ओरियंट क्राफ्ट में असिसटेंट डिजाइनर के तौर पर भी एक साल तक काम किया। फिर बंगलादेश में पति विजय देशवाल की नौकरी करने के दौरान वर्ष 2006 से 2010 तक पर्ल अकादमी में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी किया गया। लेकिन बंगलादेश से भारत लौटते हुए घर पर काम ही काम शुरू किया और फिर उस जुनून ने आज एक उद्यम का रूप ले लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News