हरियाणा के फेमस कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, फंदा लगाकर दी जान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक शादी के सवाल पर शीलू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि मेरा जन्म 2003 में हुआ था। मेरी मां बीमार रहती है। उनके पैरों और कमर में तकलीफ है। इसलिए घर वालों ने मेरी जल्दी शादी कराई थी।

बहु अकबरपुर का शीलू
जानकारी के अनुसार शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं और एक भाई है। शीलू ने छोटी सी उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है।

चीते के नाम से फेमस हैं शीलू
जानकारी के अनुसार शीलू को पंजाब में 'हरियाणा आला चीता' के नाम से भी जाना जाता हैं। यही नहीं शीलू अपना डंका विदेशों में बजा चुके हैं और शीलू कबबड़ी में जबरदस्त कैचर हैं।

जीत चुके बड़े इनाम
मिली जानकारी के मुताबिक शीलू कबड्डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। जानकारी के अनुसार शीलू द्वारा इनाम में जीते गये ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं।
