हरियाणा के पहले स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जाने क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं ?

 | 
हरियाणा के पहले स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जाने क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं ?

Haryana News : चरखी दादरी शहर को आधुनिक रूप देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। दादरी विधायक सुनील सांगवान की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में बनने वाले प्रदेश के पहले स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। सीएम की मंजूरी मिलते ही प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के तहत 32 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपये का बजट पास कर दिया गया है। 

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से स्वीकृत बजट से शहर की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। अब जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य धरातल पर उतारा जाएगा।

बड़े प्रोजेक्ट की प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी

प्रदेश के कई अन्य जिलों में स्मार्ट रोड बनाने की योजनाएं चल रही हैं, लेकिन चरखी दादरी प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां सभी शुरुआती प्रक्रियाओं को मंजूरी मिली है।

परशुराम चौक
पुराना झज्जर रोड
धर्म कांटा
झाड़ू सिंह चौक
चरखी गेट
आदर्श धर्मशाला
पुराना कॉलेज रोड
रविदास बस्ती
बधवाना गेट

जानें... स्मार्ट रोड बनने से इन पांच अत्याधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना प्रस्तावित

1 मीटर चौड़ा यूटिलिटी कॉरिडोर: सड़क के दोनों ओर एक मीटर चौड़ा विशेष यूटिलिटी डक्ट बनेगा, ताकि भविष्य में केबल या पाइपलाइन मरम्मत के लिए बार-बार सड़क न तोड़नी पड़े।

भूमिगत बिजली तार: सुंदरता और सुरक्षा के लिहाज से ओवरहेड बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

आधुनिक फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट: पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और आकर्षक ग्रीन बेल्ट विकसित होगी।

ड्रेनेज व एलईडी स्ट्रीट लाइट्स: बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम और रात में निर्बाध आवागमन के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

व्यवस्थित पार्किंग स्पेस: जाम से निजात दिलाने के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान चिन्हित होंगे।

स्मार्ट रोड से सूरत बदलेगी : सांगवान

दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने 32 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपये की मंजूरी दे दी है। स्मार्ट रोड से सूरत बदल जाएगी।

तीन चरणों में सुधरेगी सूरत, जानें किस रूट पर कितना खर्च

सरदार झाड़ू सिंह चौक से बधवाना गेट: 10.98 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इसे अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के रूप में विकसित होंगे।

रविदास बस्ती से सरदार झाड़ू सिंह चौक: 10.50 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा।

अन्य प्रमुख मार्ग: लगभग 10.78 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद क्षेत्र के बाकी प्रमुख मार्गों को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है, ताकि पूरे शहर का आवागमन सुचारु बन सके और यात्रियों का सफर आरामदायक हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News