हरियाणा की चौथी बॉक्सर ने रचा इतिहास, किसान की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड

 | 
हरियाणा की चौथी बॉक्सर ने रचा इतिहास, किसान की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा की चौथी बॉक्सर बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा में भिवानी की रहने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी के बाद प्रिया घनघस ने भी गोल्ड जीत लिया। साक्षी ने 51 किलो वेट कैटेगरी मे इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराया। वहीं, प्रिया ने 60 किलो वेट कैटेगरी में कनाडा की मैरी बाथौल अल अहमदिया को हराया। रैफरी ने स्प्लिट डिसीजन से प्रिया को विनर घोषित किया।

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी के पिता किसान हैं और भाई आर्मी में है। प्रिया घनघस के धनाना गांव में ग्रामीणों ने पटाखे बजाकर गोल्ड आने की खुशी मनाई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आज ही भिवानी के सचिन सिवाच का सामना नामीबिया के ट्रायगेन मॉर्निंग से होगा। हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल का मुकाबला इंग्लैंड के डामर थॉमस से होगा आखिरी मुकाबले में हिसार के अंकुश पंघाल इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से भिड़ेंगे। Haryana News

शनिवार दोपहर को भिवानी की रहने वाली प्रीति पंवार और जैस्मिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News