हरियाणा के हांसी-बरवाला रोड से जींद-बरवाला रोड तक होगा सडक़ का निर्माण, करोड़ों का बजट मंजूर
Udaipur Times, Haryana News, हिसार/बरवाला : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हांसी-बरवाला रोड से जींद-बरवाला रोड तक सडक़ के निर्माण को प्रशासनिक स्वीेकृति प्रदान कर दी गई है। इस सडक़ के निर्माण कार्य पर लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगाी।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बरवाला शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई सडक़ों के निर्माण और पुरानी सडक़ों के पुननिर्माण का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सडक़ एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नई सडक़ों के निर्माण तथा पुरानी सडक़ों के सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सडक़ निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।