हरियाणा के हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद व अंबाला में कचरे से बनेगी बिजली, जाने पूरा प्लान ?

 | 
हरियाणा के हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद व अंबाला में कचरे से बनेगी बिजली, जाने पूरा प्लान ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के शहरों में कूड़े के पहाड़ों से निपटने और सफाई व्यवस्था को जवाबदेह बनाने के लिए सरकार ने नई योजना तैयार की है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में कचरे से बिजली बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि इन परियोजनाओं से कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी और शहरों में लंबे समय से बनी सफाई संबंधी समस्याओं को दूर करने का रास्ता खुलेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की तैयारी है, ताकि आनलाइन पता चल सके कि किस घर से कूड़ा उठाया गया और कहां सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। फरीदाबाद और गुरुग्राम में चार बड़ी कंपनियों को कचरा प्रबंधन का काम सौंपा गया है। 

जानकारी के मुताबिक इससे सफाई व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों के निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद है। एक बंदरगाह क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के उदाहरण से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा में भी ऐसा मॉडल विकसित करने की योजना है। Haryana News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News