हरियाणा के IAS संग IPS अदिति सिंह आज लेंगी 7 फेरे, दोनों एक ही जिले की संभाल रहे कमान

 | 
हरियाणा के IAS संग IPS अदिति सिंह आज लेंगी 7 फेरे, दोनों एक ही जिले की संभाल रहे कमान

Haryana IAS-IPS Marriage : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें की हरियाणा के पंचकूला के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के लिए आज का दिन बेहद खास है। शहर के दो युवा अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त (DCP) आईपीएस अदिति सिंह आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

दोनों अधिकारियों की इस शादी की खास बात यह है कि इसी रिश्ते की वजह से अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा कैडर मिला था। संयोग से दोनों को ही जिले पंचकूला में पोस्टिंग मिल गई।

आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह की शादी का कार्ड।

 10 से 12 नवंबर तक हल्दी और लग्नी की रस्म भिवानी के बाढड़ा में अदा की गई थी। इन कार्यक्रमों में बाढड़ा से भाजपा MLA उमेद पातुवास और क्षेत्र के तमात राजनीतिक-सामाजिक लोगों ने शिरकत की थी। खुद पंचकूला ADC विवेक आर्य मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए।

 जानिए ADC विवेक आर्य के बारे में…

ADC विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी के रहने वाले हैं। परिवार का बाढड़ा कस्बे में पिछले 50 साल से खाद-बीज का व्यवसाय है। पिता विरेंद्र सिंह आर्य का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस है। बड़े भाई 2018 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चुने गए थे।

जानकरी के अनुसार, विवेक आर्य ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की। इसके बाद चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से रिकॉर्ड अंकों के साथ बीए की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन किया।

जींद जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा IAS विवेक को बधाई देते हुए।

विवेक की कामयाबी का सफर बेहद शानदार रहा है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की थी। मगर, इससे ठीक 10 दिन पहले उनका चयन सीडीएस के जरिए सेना में लेफ्टिनेंट और परिणाम वाले दिन ही सुबह डिप्टी कमांडेंट के पद पर हुआ था।

कौन हैं IPS अदिति सिंह

अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ (शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा) की निवासी हैं। पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं और माता ज्योति सिंह कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें की अदिति की स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से हुई (2013 में 12वीं) में हुई।। इसके बाद 2017 में गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। दिल्ली और फिर कोविड काल में घर पर रहकर UPSC की तैयारी की।

UPSC -2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद UPSC में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं। पढ़ाई के अलावा वे कॉलेज वॉलीबॉल टीम की कप्तान रही हैं और योग, दौड़ व किताबें पढ़ने का शौक रखती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News