हरियाणा के IAS सुधीर राजपाल संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जाने कौन बनेंगे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ?

 | 
हरियाणा के IAS सुधीर राजपाल संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जाने कौन बनेंगे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ? 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को अब वित्त और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गृह, जेल, आपराधिक जांच (CID), न्याय प्रशासन तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर राजपाल को वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक CM के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता इससे पहले यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 30 सितंबर को उनकी रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली हो गया। हालांकि प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तर्ज पर अरुण गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। Haryana News

हरियाणा के IAS सुधीर राजपाल संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जाने कौन बनेंगे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ? 

कौन बनेंगे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव

मिली जानकारी के अनुसार वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के बावजूद अब भी CM के प्रधान सचिव का पद रिक्त है। इस पद के लिए कई वरिष्ठ IAS अधिकारी लॉबिंग में जुटे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक पूरी संभावना है कि CM नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद ही उनके नए प्रधान सचिव की नियुक्ति की जाएगी। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार CM चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे, जिनके साथ सेवानिवृत्त हो चुके अरुण गुप्ता भी जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें CM कार्यालय में कोई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News