हरियाणा के जींद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, 6 लाख लेती 3 महिलाएं गिरफ्तार, रेप का केस दर्ज करवाकर ऐंठती थी पैसे
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के जींद में हनीट्रैप से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व डी एस पी नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृत्व में कार्य करते हुए सी आई ए स्टाफ नरवाना,थाना गढ़ी व चौकी धमतान की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनीट्रैप के मामले में 6 लाख रुपये की राशी ऐंठने के मामले में बड़ी कारवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपीया सहित गिरोह की 3 महिलाओं को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पकडी गई मुख्य आरोपीया की पहचान सोनिया वासी कुचराना व उनकी सहयोगियों संगीता वासी दशमेश कॉलोनी यमुनानगर व सीमा वासी कंसोपुर कॉलोनी यमुनानगर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए सी आई ए स्टाफ नरवाना इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 20.5.2025 को मलकियत वासी धमतान साहिब ने एक शिकायत दी कि कुचराना की एक महिला जो उसके भतीजे नरेश के पास डेयरी में काम करती थी ने उसके भतीजे नरेश के खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवा रखा है और अब ब्लैकमेल करके राजीनामा करने की एवज में 6 लाख रुपये की डिमांड कर रही है जिनमे से 2 लाख 50 हज़ार रुपये तीनों महिलाएं ऐंठ चुकी हैं ।

डी एस पी नरवाना द्वारा मामले की जांच के लिए सीआईए प्रभारी नरवाना, SHO गढ़ी व चौकी प्रभारी धमतान साहिब की संयुक्त टीम को सौंपी । संयुक्त टीम ने 3 लाख रुपये के करेंसी नोटों के सीरियल नंबर नोट करके शिकायतकर्ता को सौंप दिए । आरोपियों ने 3 लाख की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को जिमिंदारा ढाबा के नजदीक बुलाया जैसे ही आरोपित्त महिलाओं ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये लिए संयुक्त टीम ने रेड कर दी और आरोपित महिलाओं को 3 लाख के करेंसी नोटों सहित मौका पर ही काबू कर लिया ।
आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा नंबर 61 दिनांक 20.5.2026 धारा 308(2), 308(6), 61(2) BNS के तहत थाना गढ़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है । आरोपित महिलाओं को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा । रिमांड के दौरान आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जाएगी ।
