हरियाणा में 600 करोड़ से बना सबसे बड़ा शहीदी स्मारक, रोजाना 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अंबाला में 600 करोड़ रुपये से बना शहीदी स्मारक कल 15 नवंबर यानी रविवार से आम लोगों के लिए खुलने वाला है।
जानकारी के मुताबिक यहां रोजाना 500 लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, पहले एक महीने तक स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। बिना बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। विजिटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही स्मारक को देख सकेंगे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार स्मारक में 22 गैलरी हैं। जिसमें 40-40 विजिटर के बैच गाइड के साथ जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को उसका प्रिंटआउट साथ लाना होगा। गेट पर इसकी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बच्चों को छोड़कर सभी दर्शकों के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
वार मैमोरियल के डायरेक्टर डॉ. कुलदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 7:30 बजे हवन होगा। उसके बाद सुबह 9 बजे पहले बैच को प्रवेश मिलेगा। सभी गैलरियां देखने में करीब 5 घंटे का समय लगेगा, इसलिए आखिरी बैच को दोपहर 3 बजे से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। Haryana News
एक महीने फ्री दिखाया जाएगा
मिली जानकारी के अनुसार शहीदी स्मारक के 2500 दर्शकों की क्षमता वाले ओपन एयर थिएटर में एक महीने तक लाइट एंड साउंड शो निशुल्क दिखाया जाएगा। इसके बाद शो देखने के लिए टिकट लेना होगा। हालांकि, टिकट की कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
63 मीटर ऊंचा टावर बनेगा स्क्रीन
जानकारी के मुताबिक लाइट एंड साउंड शो के दौरान दो बड़े वाटर स्क्रीन, संग्रहालय की दीवारों और 63 मीटर ऊंचे टावर पर 1857 की क्रांति की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसके जरिए दर्शकों को क्रांति की घटनाओं, संघर्ष और शहीदों के योगदान से रूबरू कराया जाएगा। Haryana News
कैसे बुक होगी टिकट
मिली जानकारी के अनुसार स्मारक की टिकट बुक कराने के लिए पोर्टल बनाया गया है। विजिटर ambalawarmemorial.com पर जाकर अपना टिकट व टाइम स्लॉट बुक कर सकेंगे। फिलहाल ट्रायल तौर पर फ्री एंट्री की गई है, उसके बाद एंट्री शुल्क लगेगा। यह कितना होगा, अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।