Udaipur Times, Haryana News : कहते है की अगर मेहनत कड़ी हो तो उसका फल उतना ही मीठा होता है। आज हम बात कर रहे है उसी मेहनतकश बेटी निशा पंघाल की जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से लेफ्टिनेंट बनने के आड़ अब आर्मी में कैप्टन के पद पर प्रमोशन मिला है। लेफ्टिनेंट निशा पंघाल प्रदेश के रोहतक जिले के गांव मायना की रहने वाली है।
लेफ्टिनेंट निशा पंघाल को असम के तेजपुर कैंट में 4 कोर कमांड के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन पद पर प्रमोट किया गया। Haryana News
जानकारी के अनुसार निशा पंघाल का परिवार लंबे समय से सैन्य सेवा की परंपरा से जुड़ा हुआ है। निशा के पिता सतनारायण पंघाल भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उनके दादा रामकिशन पंघाल भी भारतीय सेना में रहे, जबकि उनके पड़दादा हरलाल पंघाल ने ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा दी थी। निशा ने परिवार की इसी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। Haryana News
लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन
निशा पंघाल का 2024 में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था, जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर थी। निशा का पूरा परिवार आर्मी से जुड़ा रहा है। BSC Math में ग्रेजुएशन करने के बाद लेफ्टिनेंट पद पर सिलेक्शन हो गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार निशा पंघाल की आर्मी ज्वाइन करने के बाद पहली पोस्टिंग तेजपुरा आसाम में हुई, जिसके बाद से वह आसाम में ही अपनी सेवाएं दे रही है। अब प्रमोशन होने के बाद कैप्टन के पद पर पहुंच गई है, जिसके बाद दूसरी पोस्टिंग जल्द मिलने वाली है। Haryana News
आर्मी में अधिक रिस्पेक्ट
निशा पंघाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सर्विस की बजाय आर्मी वालों को अधिक रिस्पेक्ट मिलती है। क्योंकि उसके परिवार में ही सभी आर्मी में रहे हैं और समाज में जो सम्मान उन्हें मिलता है, वो सिविल सर्विस वालों को नहीं मिलता। इसलिए वह बचपन से ही आर्मी में जाना चाहती थी।