हरियाणा की मिलेनियम सिटी पुलिस की चेतावनी ! ऐसे ड्राइविंग नहीं की तो लाइसेंस होगा सस्पेंड

 | 
हरियाणा की मिलेनियम सिटी पुलिस की चेतावनी ! ऐसे ड्राइविंग नहीं की तो लाइसेंस होगा सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस उपायुक्त ने चेतावनी दी कि बार-बार लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने वाले है।

पुलिस उपायुक्त ने मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिए कि सभी भारी और व्यावसायिक वाहन चालक निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि लेन अनुशासन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहती है। Haryana News

HSRP प्लेट नहीं होने पर कार्रवाई 

साथ ही सभी वाहनों पर जानकारी के मुताबिक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य रूप से लगाने और नंबर प्लेट से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। Haryana News

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वे वाॅट्सएप ग्रुप और फोन काल के माध्यम से इन निर्देशों की जानकारी सभी वाहन मालिकों और चालकों तक पहुंचाएं। पुलिस पहले दो-तीन दिन जागरूकता अभियान चलाकर चालकों को लेन ड्राइविंग के प्रति जागरूक करेगी। Haryana News

इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News