हरियाणा की निधि ने पीएचडी छोड़ मुरमुरे को बनाया बिजनेस, 6 महीने में कमाए 2.5 लाख रुपये
Udaipur Times, Success Story: जो मेहनत के साथ कुछ करने का जनून रखते हैं। वो एक दिन सफलता जरुर पाते हैं। इसी कहावत को सच कर दिखाया हैं हरियाणा की निधि ने। देश में चाय के साथ नमकीन और स्नैक्स खाने का शौक हर घर में है, लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर विकल्प या तो अत्यधिक तले-भुने होते हैं या बेहद महंगे। हरियाणा की रहने वाली 29 वर्षीया निधि मित्तल ने इसी अंतर को समझा और एक नया बिजनेस आइडिया तैयार किया।
निधि ने पीएचडी की पढ़ाई बीच में छोड़कर पफ्ड (Puffd) नाम से एक हेल्दी और किफायती स्नैक ब्रांड खड़ा कर दिया। इस ब्रांड ने 6 महीने में अच्छी कमाई कर ली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद निधि ने साल 2019 में पीएचडी में दाखिला लिया और साथ में ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। फरवरी 2023 में शादी के बाद जब उन्होंने घर के लिए राशन और स्नैक्स की खरीदारी शुरू की, तो महसूस किया कि बाजार में बच्चों और बुजुर्गों के लिए पौष्टिक और बजट-फ्रेंडली स्नैक्स की कमी है। मिली जानकारी का अनुसार, स्टार्टअप पेडिया के मुताबिक तकरीबन 5 साल तक पढ़ाई करने के बाद जून 2024 में उन्होंने पीएचडी छोड़ने का कड़ा फैसला लिया और कारोबार की राह पर निकल पड़ीं।
जानकारी के मुताबिक, निधि ने अक्टूबर 2024 में श्री श्याम कार्ट के तहत अपने ब्रांड Puffd का रजिस्ट्रेशन कराया। विदेशी या महंगे इंग्रीडिएंट्स के बजाय उन्होंने हर भारतीय घर में आसानी से मिलने वाले मुरमुरे को चुना। शुरुआत में उन्होंने इसे तीन अलग-अलग स्वादों (टर्मरिक तड़का, मसाला मस्ती और स्मोकी साउथ ट्विस्ट) में पेश किया।
FSSAI लाइसेंस और ट्रेडमार्क जैसे कागजी काम पूरे करने के बाद उन्होंने जुलाई से सितंबर 2025 के बीच लोकल दुकानों और परिचितों में सैंपल बांटे। ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर जब पता चला कि मसाला मुरमुरे पर टिक नहीं पा रहा है, तो निधि ने पैकेट के साथ मसाले का एक अलग से पाउच देना शुरू कर दिया ताकि लोग स्वादानुसार मसाला मिला सकें।
मिली जानकारी का अनुसार, अक्टूबर 2025 से Puffd की कमर्शियल बिक्री शुरू हुई। निधि ने अपनी निजी बचत से 5 लाख रुपये लगाकर इस काम की शुरुआत की। बिना किसी बाहरी फंडिंग के उन्होंने अपनी कमाई को ही दोबारा बिजनेस में लगाया।
मई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक Puffd ने 650 से ज्यादा पैकेट बेचकर करीब 6 महीने में ही करीब 2.5 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल कर लिया है।