हरियाणा के PGT शिक्षकों को चंडीगढ़ में डेपुटेशन का मौका, जल्दी करें आवेदन

 | 
हरियाणा के PGT शिक्षकों को चंडीगढ़ में डेपुटेशन का मौका, जल्दी करें आवेदन

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के PGT शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत पीजीटी (लेक्चरर) शिक्षकों के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में डेपुटेशन पर जाने का अवसर दिया गया है। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इच्छुक पीजीटी शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। 

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा निदेशालय द्वारा डेपुटेशन कोटे के तहत लेक्चरर (पीजीटी) के 10 पदों को भरने के लिए हरियाणा से योग्य शिक्षकों का पैनल मांगा गया है। इसमें अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संगीत (वोकल) में 1, फिजिकल एजुकेशन और पॉलिटिकल साइंस विषय में 2 पद शामिल हैं। Haryana News

5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य: डेपुटेशन के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास संबंधित कैडर में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदन संग बीते 5 वर्षों की एसीआर का विवरण, नो कंपलेंट/इंक्वायरी सर्टिफिकेट, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट व विजिलेंस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र भेजना होगा। Haryana News

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इच्छुक पीजीटी शिक्षकों से आवेदन प्राप्त कर जांच व संस्तुति के बाद निदेशालय को भेजें। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग को आवेदन 14 अगस्त तक पहुंचने जरूरी हैं। सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और चयन उपलब्ध पैनल तथा विभागीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News