हरियाणा की रितु श्योराण का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

 | 
हरियाणा की रितु श्योराण का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

Udaipur Times, New Delhi : एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड अपने नाम कर लिया है, इस भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा के चरखी दादरी की रितु श्योराण ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 

फाइनल के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। 

चरखी दादरी के गांव बिलावल की बहू रितु श्योराण ने ऑलराउंडर के तौर पर जीत में अहम भूमिका निभाई है। 

एशियन गेम्स के इतिहास में खिलाड़ी रितु श्योराण का यह कुल तीसरा पदक है

फाइनल मैच का परिजनों ने लाइव प्रसारण देखा और भारत की जीत पर जश्न मनाया।

रितु श्योराण ने कहा, देशवासियों की दुआओं और फेडरेशन के समर्थन से मिला यह गोल्ड

रितु ने अपने कोच, टीम और फेडरेशन पदाधिकारियों का जताया विशेष आभार

पति व कोच नसीब जांगू ने जीत पर पूरे देश, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी

नसीब जांगू ने बताया कि रितु पिछले 3-4 साल से हंसावास की वाइब्रेंट कबड्डी एकेडमी में कर रही थीं कड़ी मेहनत

जब भी रितु को कोर्ट पर मौका मिला, उन्होंने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराने के बाद अब टीम और रितु का अगला लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतना है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News