हरियाणा की श्रेया बनीं सब-जूनियर चैंपियन, रोहतक की आरती ने जीता सिल्वर मेडल

 | 
हरियाणा की श्रेया बनीं सब-जूनियर चैंपियन, रोहतक की आरती ने जीता सिल्वर मेडल

Udaipur Times, Haryana News : बोकारो स्टील सिटी के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित दूसरी एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में हरियाणा की श्रेया दहिया ने सब-जूनियर रिकर्व बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 5-5 की बराबरी के बाद 'एक्स' शॉट के आधार पर श्रेया नंबर-1 रहीं। वहीं, नवनीत ने रजत और झारखंड की खुशी कुमारी ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में मयंक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

एशियन ड्रैगन बोट चैंपियनशिप

रोहतक की आरती ने जीता सिल्वर मेडल

रोहतक के गांव भालोट की आरती ने जापान में आयोजित एशियन ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। एशियन कैनो कन्फेडरेशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में एशिया के कई दिग्गज देशों ने हिस्सा लिया था। कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की तेज लहरों के बीच चप्पू चलाते हुए आरती ने 200 मीटर और 500 मीटर श्रेणियों के कड़े मुकाबलों में हिस्सा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News