हरियाणा में सिरसा डेरा प्रमुख को मिली 21 दिन की पैरोल, आज आएंगे जेल से बाहर
Udaipur Times, Haryana News, Sirsa Dera Chief Gurmeet Ram Rahim : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां को एक बार फिर से 21 दिनों की जेल से बाहर आने की पैरोल मिल गई है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार सुबह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होंगे और सुबह करीब 10 बजे तक काफिले के साथ सिरसा डेरा पहुंचेंगे। जेल प्रशासन की ओर से सुनारिया जेल के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। Haryana Sirsa News
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक,सिरसा डेरे में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और साध-संगत तैयारी में जुटी है। इस साल में उनकी यह दूसरी पैरोल है। इससे पहले जनवरी माह में पैरोल मिली थी। हरियाणा के सिरसा में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। Haryana Sirsa News
मिली जानकारी के अनुसार, साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी, जो अभी काट रहा है। बीती 5 जनवरी को 40 दिन की पैराल पर जेल से बाहर आया था। Haryana Sirsa News इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम 15 बार पैरोल एवं फरलो पर आ चुका है। यह 16वीं पैरोल है।
