हरियाणा के बेटे संदीप ने UPSC में रचा इतिहास, चेन्नई में ट्रेनिंग ऑफिसर पर हुआ चयन
Udaipur Times, Haryana News : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। ऐसा ही कड़ी मेहनत का नतीजा हमें प्रदेश के सिरसा जिले में देखने को मिला है। जो सपनों के लिए मेहनत करना जानते है इतिहास भी वही रचते है।
जिले के गांव पन्नीवाला मोटा गांव के होनहार युवा संदीप ने UPSC में इतिहास रच दिया है जिससे यह गाव के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और सम्मान का अवसर है। गांव के होनहार युवा संदीप पुत्र सुभाष कारगवाल का चेन्नई में ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने UPSC की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद अपने कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिभा के दम पर हासिल की है।
सबसे गर्व की बात यह है कि पूरे भारत से केवल तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें गांव के बेटे संदीप ने भी अपना स्थान बनाकर पूरे गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
