हरियाणवी सिंगर का यूपी में मर्डर ! जिम से बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने सिर में मारी गोली

 | 
हरियाणवी सिंगर का यूपी में मर्डर ! जिम से बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Udaipur Times, Ankit Baliyan : हरियाणवी सिंगर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार की शाम को यूपी के शामली में जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सिंगर पर 18 राउंड फायरिंग की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। Haryana News

जानकारी के अनुसार अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से काफी चर्चित हुए थे।

पंचायत चुनाव की तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। Haryana News
फुटेज खंगाल रही पुलिस

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News