क्या आपने कभी सोचा है Rail Neer कहां बनता है? पूरे देश में सिर्फ 19 प्लांट से होती है सप्लाई
Udaipur Times, Railway News: रेल में यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलने वाला बोतलबंद पेयजल 'रेल नीर' (Rail Neer) आखिर कहां तैयार होता है और इसकी सप्लाई कैसे होती है? इसको लेकर भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। रेलवे के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां से प्रमुख ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित बोतलबंद पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। Railway News
आपको बता दे की भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) को भारतीय रेलवे पर रेल नीर की आवश्यकता और मांग के अनुसार चिन्हित स्थानों पर रेल नीर संयंत्र स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है। IRCTC Rail Neer
रेल नीर प्लांट (PPP मॉडल) स्थापित करने की अनुमानित लागत प्रतिदिन 1,00,000 बोतलों की क्षमता वाले प्लांट के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस लागत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) शेड का निर्माण, प्लांट और मशीनरी की स्थापना शामिल है, लेकिन भूमि की लागत इसमें शामिल नहीं है। Indian Railway News
देश भर में इन राज्यों में हैं Rail Neer के 19 संयंत्र
कोटा (राजस्थान), नांगलोई (दिल्ली), दानापुर (बिहार), अंबरनाथ (महाराष्ट्र), पलुर (तमिलनाडु), मनेरी (मध्य प्रदेश), अमेठी (उत्तर प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), ऊना (हिमाचल प्रदेश), हापुड़ (उत्तर प्रदेश), जागीरोड (असम), संकराइल (पश्चिम बंगाल), मंडीदीप (मध्य प्रदेश), साणंद (गुजरात), भुसावल (महाराष्ट्र), भुवनेश्वर (ओडिशा), बिलासपुर (छत्तीसगढ), सिम्हाद्री (आंध्र प्रदेश), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) Rail Neer Plants India
