क्या आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस कट-फट या खो गया है ? ऐसे करें फोन से मिनटों में डाउनलोड

 | 
क्या आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस कट-फट या खो गया है ? ऐसे करें फोन से मिनटों में डाउनलोड

Udaipur Times, How To Download Driving License : अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) पुराना होकर कट-फट गया है, उसकी छपाई मिट गई है या फिर वह कहीं खो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि डिजिटल DL भी कानूनी रूप से पूरी तरह वैध होता है और इसे ट्रैफिक पुलिस या अन्य सरकारी जांच के दौरान दिखाया जा सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर, mParivahan ऐप, परिवहन सेवा (Parivahan Sewa) पोर्टल और डिजिलॉकर के WhatsApp चैटबॉट जैसे चार आसान विकल्प उपलब्ध हैं।

1. DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस

डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट की मदद से सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। इसके बाद सर्च बार में Driving License लिखकर खोजें और अपने राज्य के Transport Department का चयन करें। अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका डिजिटल DL Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगा, जिसे आप कभी भी डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।

2. WhatsApp से भी डाउनलोड कर सकते हैं DL

अगर आप कोई ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो डिजिलॉकर के WhatsApp चैटबॉट की मदद से भी ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके लिए 9013151515 नंबर अपने फोन में सेव करें और इस पर Hi या Hello भेजें। इसके बाद DigiLocker Services चुनें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। आपके डिजिलॉकर में मौजूद दस्तावेजों की सूची खुल जाएगी। यहां Driving License चुनते ही उसका PDF डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

3. mParivahan ऐप से डाउनलोड करें वर्चुअल DL

ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए mParivahan ऐप भी एक आसान विकल्प है। ऐप में लॉग-इन करने के बाद Create Virtual DL विकल्प पर जाएं। यहां अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। इसके बाद QR कोड वाला वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. Parivahan Sewa पोर्टल से डाउनलोड करें

यदि आप कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के Parivahan Sewa पोर्टल के जरिए भी ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Services में Driving License Related Services चुनें। इसके बाद अपना राज्य चुनें और Print Driving License या Find DL Application विकल्प पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड किया जा सकेगा।

डिजिटल DL भी पूरी तरह वैध

डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस का डिज़ाइन फिजिकल कार्ड से अलग हो सकता है, लेकिन यह कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होता है। इसे ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ या अन्य सरकारी एजेंसियों के सामने पहचान और लाइसेंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में यदि आपका फिजिकल DL खराब हो गया है या साथ नहीं है, तो फोन में सेव डिजिटल DL आपके काफी काम आ सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News