हजरत ख्वाजा लियाकत हुसैन शाह का उर्स 11 से
हजरत ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां साहिब का उर्स सविना नूरी मोहल्ला मुर्शीद नगर स्थित खानकाह (आश्रम) पर 11 -13 मई तक मनाया जायेगा।

हजरत ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां साहिब का उर्स सविना नूरी मोहल्ला मुर्शीद नगर स्थित खानकाह (आश्रम) पर 11 -13 मई तक मनाया जायेगा।
हजरत ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन शाह के मुरीद हजरत मोहम्मद नूरूल हसन शाह लियाकती ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार 11 मई को सायं 7 बजे फातीहा से कार्यक्रम की शुरूआत होगी एवं रात्रि 9 बजे मिलाद शरीफ और तकरीर की जाएगी।
रविवार सायं 6 बजे गश्त ए चादर शरीफ एवंम जोडा पोशी की रस्म अदा की जाएगी। रात्रि 9 बजे कव्वालो द्वारा कव्वालियाँ पढी जाएगी और सोमवार को प्रात: 10 बजे कुल की रस्मे अदा की जाएगी। उर्स में काफी तादाद में जायरीन शिरकत करेगे ।
हजरत मोहम्मद नूरूल हसन शाह लियाकती ने बताया कि ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन उर्फ मुन्ने मिया सन 1972 मे अपने पीर हजरत ख्वाजा सुफी अब्दुल अजीज मियां (र.अ.ल.) की गद्दि संभाली थी। सन 2007 मे दिल्ली के अपोलो हास्पीटल मे बीमारी के चलते दुनिया से रूकसत ले ली।
तकरीबन 35 साल तक हिन्दुस्तान के कोने- कोने मे यात्राएं की और हजरत ख्वाजा गरीब नवाज (र.अ.ल.) के तरीके से सूफी सिलसिले को हिन्दुस्तान के सभी के धर्मो के बीच फैलाया।
यह उर्स उतरप्रदेश के गांव भैसोडी शरीफ, जिला रामपुर मे मनाया जाता है, जिसमे लाखो की तादाद मे जायरीन व मुरीद आते है।
उदयपुर मर्शीद नगर मे खानकाह भी हजरत गरीब नवाज र.अ.ल की सूफीइजम की कडी है। उर्स का निर्देशन हजरत मोहम्मद नूरूल हसन शाह लियाकती करेगे।
