हजरत लियाकत हुसैन शाह का उर्स संपन्न

हजरत ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां साहिब का उर्स सविना नूरी मोहल्ला मुर्शीद नगर स्थित खानकाह (आश्रम) पर सोमवार को सम्पन्न हुआ ।

 | 

हजरत लियाकत हुसैन शाह का उर्स संपन्नहजरत ख्वाजा सूफी लियाकत हुसैन शाह उर्फ मुन्ने मियां साहिब का उर्स सविना नूरी मोहल्ला मुर्शीद नगर स्थित खानकाह (आश्रम) पर सोमवार को सम्पन्न हुआ ।

हजरत मोहम्मद नूरूल हसन शाह लियाकती ने बताया कि उर्स के दौरान रविवार सायं को गश्त ए चादर शरीफ एवंम जोडा पोशी की रस्म अदा की गयी। जिसके बाद में रात्रि में कव्वालियाँ का आयोजन रखा गया, जिसमे यूपी से आये कवालो ने कव्वालियाँ पेश की गयी  और सोमवार प्रात: कुल की रस्मे अदा की गयी और देश में अमन चैन की दुआ मागी गयी।

हजरत लियाकत हुसैन शाह का उर्स संपन्न

इस तीन दिवसीय उर्स में काफी तादाद में जायरीनो ने शिरकत की। कुल के दौरान हजरत नुरूल हसन साहब के दवारा द्वारा अपने मुरीदो को खिलाफत अता की गई।

यह उर्स प्रति वर्ष उतरप्रदेश के गांव भैसोडी शरीफ, जिला रामपुर मे मनाया जाता है, जिसमे लाखो की तादाद मे जायरीन व मुरीद आते है।

उदयपुर मर्शीद नगर मे खानकाह भी हजरत गरीब नवाज र.अ.ल की सूफीइजम की कडी है। उर्स का निर्देशन हजरत मोहम्मद नूरूल हसन शाह लियाकती के द्वारा किया गया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News